फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर हुआ रिलीज, भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते हुए नजर आएंगे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. फिल्म में जॉन अब्राहम भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते हुए नजर आएंगे

फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर (Photo Credits : Youtube)

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. फिल्म में जॉन अब्राहम भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते हुए नजर आएंगे. ट्रेलर में जॉन को इंटेंस लुक में देखा जा सकता है और साथ ही वह जबरदस्त एक्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं. उनके द्वारा बोले गए डायलॉग काफी दमदार लग रहे हैं. ट्रेलर में सुष्मिता सेन और संजय कपूर की फिल्म 'सिर्फ तुम' का गाना 'दिलबर दिलबर' भी सुनने को मिला. इस फिल्म में इस गाने को नोरा फतेही पर फिल्माया गया है.

जॉन अब्राहम ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस ट्रेलर को शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "मैं मारूंगा तो मर जाएगा, देश का हर बेईमान अब डर जाएगा क्योंकि अब बेईमान पिटेगा, करप्शन मिटेगा. देखें सत्यमेव जयते का ट्रेलर."

इससे पहले जॉन अब्राहम ने बुधवार को अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर ट्वीट कर बताया था कि 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा. उन्होंने लिखा था कि, "किसी भी प्रकार की रिश्वत देना या लेना गलत है. बेईमान को मार के करप्शन मिटाने आ रहा हूं मैं."

आपको बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा मनोज बाजपेयी और आयशा शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. आयशा इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन झावेरी ने किया है. भूषण कुमार और निखिल अडवाणी इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी.

Share Now