बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का उड़ रहा है मजाक, यूजर्स इस तरह कर रहे हैं 'सैराट' से तुलना

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' लम्बे समय से चर्चा में थी. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. जहां कुछ दर्शकों को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस ट्रेलर से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का उड़ रहा है मजाक, यूजर्स इस तरह कर रहे हैं 'सैराट' से तुलना
फिल्म 'धड़क' का पोस्टर (Photo Credits : Twitter)

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' लम्बे समय से चर्चा में थी. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. जहां कुछ दर्शकों को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस ट्रेलर से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. दरअसल, यह फिल्म 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है. 'सैराट' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और इस फिल्म ने काफी अच्छे कलेक्शन्स भी किए थे. जिन दर्शकों ने फिल्म 'सैराट' को देखा था, उन लोगों को करण जौहर की इस फिल्म का ट्रेलर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं लगा और इसलिए उन्होंने इस फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

लोग 'धड़क' की तुलना 'सैराट' से कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि 'धड़क' के ट्रेलर को देखने के बाद उसके मन में सैराट के एक्टर्स के लिए सम्मान और बढ़ गया है. उसने यह भी कहा कि इन स्टारकिड्स को एक्टिंग के लिए टिप्स लेनी चाहिए. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ ट्रोल्स पर : -

आपको बता दें कि फिल्म 'धड़क' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. इस फिल्म में आशुतोष राणा विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. 'धड़क' की शूटिंग उदयपुर में की गई है और यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2018 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).