बॉलीवुड

क्या गंभीर बीमारी के बीच पाकिस्तान और इंग्लैंड का क्रिकेट मैच देख रहे थे अभिनेता इरफान खान ?

इरफान खान इन दिनों अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए लंदन में मौजूद हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें इरफान एक टेस्ट मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं

क्या गंभीर बीमारी के बीच पाकिस्तान और इंग्लैंड का क्रिकेट मैच देख रहे थे अभिनेता इरफान खान ?
क्या लंदन में मैच देख रहे थे इरफन खान ? (Photo Credits : Twitter)

इन दिनों इरफान खान अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए लंदन में मौजूद हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में अपने फैन्स को जानकारी दी थी. इरफान ने कहा था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए उन्हें देश से बाहर जाना पड़ रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें इरफान एक टेस्ट मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर लंदन के लॉर्ड्स मैदान की है. यह मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा था. इस तस्वीर में बैठा हुआ एक शख्स बिल्कुल इरफान खान की तरह दिख रहा है पर अभी तक इस बात का पूरी तरह पता नहीं चल पाया है कि वह सच में इरफान खान ही हैं या उनका कोई हमशक्ल.

दरअसल, इस तस्वीर को पाकिस्तान के एक पत्रकार जैनब अब्बास ने ट्विटर पर शेयर किया है. उनके इस पोस्ट का रिप्लाई करते हुए अलि नौमी नाम के एक शख्स ने लिखा कि, "इरफान खान मेरे सामने बैठे हुए थे. कुछ लोग उनके साथ तस्वीर खिचाने के लिए भी आए पर इरफान ने मना कर दिया...मेरे हिसाब से उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ऐसा किया...वह बहुत कमजोर लग रहे थे." इन बातों से तो यही लग रहा है कि तस्वीर में बैठा वो शख्स इरफान खान ही हैं पर अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है .

इराफन खान को आखिरी बार फिल्म 'ब्लैकमेल' में देखा गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी पर इरफान के अभिनय को खूब सराहा गया था. जल्द ही इरफान खान को फिल्म 'कारवां' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान और मिथिला पालकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा इरफान निर्देशक शूजित सरकार की एक फिल्म में भी दिखेंगे. यह फिल्म शहीद उधम सिंह की जिंदगी पर आधारित होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2018 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).