बॉलीवुड

Amitabh Bachchan के साथ काम करना चाहते हैं Irrfan Khan के बेटे Babil Khan, फोटो शेयर कर कही ये दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके बेटे बाबिल खान ने अपने पिता की लिगेसी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी कमर कस ली है. बाबिल भी अपने पिता की तरह ही महान कलाकार बनने का सपना देखते हैं.

Amitabh Bachchan के साथ काम करना चाहते हैं Irrfan Khan के बेटे Babil Khan, फोटो शेयर कर कही ये दिल छू लेने वाली बात
बाबिल खान और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने अपने पिता की लिगेसी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी कमर कस ली है. बाबिल भी अपने पिता की तरह ही महान कलाकार बनने का सपना देखते हैं और इसके लिए वो कड़ी मेहनत करने को भी तैयार हैं. बाबिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पिता और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की यादगार फोटो शेयर की है जिसमें वो दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आए.

बाबिल ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनका सबसे बड़ा सपना है और वो इसे पूरा करके रहेंगे. बाबिल ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं आसानी से दुखी हो जाता हूं और इसके बाद मैं नखरे दिखाने लगता हूं और फिर मुझे एहसास होता है कि बाबा के फैंस प्रेम से भरे हैं और इसलिए नफरतों को नजरअंदाज करना चाहिए. एक दिन जब मैं योग्य बन जाऊंगा, अपनी कड़ी मेहनत और सब्र के साथ तब मैं बाबा के फैंस को प्राउड फील कराऊंगा. आई लव यू."

ये भी पढ़ें: Irrfan Khan को याद कर रोते दिखे बेटे Babil Khan, मॉम Sutapa Sikdar ने फोटो शेयर लिखा- मेरा बेटा बड़ा कड़क लौंडा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

इसी के साथ बाबिल ने आगे लिखा, "एक दिन आपके साथ काम करूंगा अमिताभ बच्चन सर." बता दें कि बाबिल जल्द ही लैला मजनू स्टार तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म Qala के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगे. इस फिल्म का निर्माण अनुष्का शर्मा कर रही हैं और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).