इरफान खान अंग्रेजी मीडियम के सेट पर खेल रहे हैं क्रिकेट, देखें तस्वीर
कैंसर (Cancer) का इलाज करवाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) इन दिनों फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग में व्यस्त हैं. राजस्थान में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. फिल्म के सेट से पहली ही कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.
कैंसर (Cancer) का इलाज करवाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) इन दिनों फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग में व्यस्त हैं. राजस्थान में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. फिल्म के सेट से पहले ही कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में इरफान खान क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. लगता है इरफान थोड़े मस्ती के मूड में थे. उन्होंने हाथ में बैट पकड़ रखा है और ऐसा प्रतीत होता है कि वह एक डिफेंसिव शॉट खेलने जा रहे हैं.
फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया (Homi Adajania) ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर स्टोरी के रूप में शेयर किया है. उन्होंने फोटो को एक मजेदार कैप्शन दिया है. होमी ने लिखा कि, "क्या हम शूट कर सकते हैं?" फोटो में देखा जा सकता है कि फिल्म के सिनेमेटोग्राफर विकेटकीपिंग कर रहे हैं.

आपको बता दें कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में राधिका मदान, करीना कपूर और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे. दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता है. 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2017 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है. 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने भी अहम रोल निभाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

