लैला मजनू के बाद अब राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी पर बनेगी फिल्म, इम्तियाज अली करेंगे निर्देशन
फिल्मकार इम्तियाज अली राधा कृष्ण के शाश्वत प्रेम कहानी पर आधारित एक फिल्म की पटकथा लिखेंगे और उसका निर्देशन करेंगे.
फिल्मकार इम्तियाज अली राधा कृष्ण के शाश्वत प्रेम कहानी पर आधारित एक फिल्म की पटकथा लिखेंगे और उसका निर्देशन करेंगे. इसका निर्माण फिल्मकार के प्रोडक्शन हाउस विंडो सीट फिल्म्स एलएलपी और अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट के द्वारा किया जाएगा. फिल्म को लेकर रिसर्च का काम जारी है.
इम्तियाज ने बयान में कहा,"मैं हमेशा से राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी की ओर आकर्षित रहा हूं. सभी भारतीय लोक कथाओं में मैं कोई अन्य ऐसी कहानी नहीं जानता जो बेहद निजी है और फिर भी महाकाव्य के पैमाने पर है. राधा कृष्ण की दुनिया में कदम रखना मेरा सपना रहा है."
रिलायंस एंटरटेनमेंट के शिबासीश सरकार ने कहा कि राधा कृष्ण की कहानी हर समय की सबसे आकर्षक प्रेम कहानियों में से एक रही है और इस विधा में इम्तियाज भारत के सबसे सफल फिल्म निर्माता हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2018 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

