PPE Kit पहनकर डांस कर रहे असम के डॉक्टर का Video देखकर इम्प्रेस हुए Hritik Roshan, ट्विटर पर की तारीफ!
डॉक्टर ने यह डांस कोरोना के मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए किया. डॉक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. वहीं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने भी डॉक्टर के डांस परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर तारीफ़ की और कहां की मैं किसी दिन उनसे डांस सीखूंगा.
- Read in
- English
असम डॉक्टर अरूप सेनापती बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' (War) के 'घुंघरू टूट गए' (Ghungroo) सॉन्ग पर पीपीई कीट के साथ थिरकते हुए नजर आए. दरअसल डॉक्टर ने यह डांस कोरोना के मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए किया. डॉक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. वहीं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी डॉक्टर के डांस परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर तारीफ़ की और कहां की मैं किसी दिन उनसे डांस सीखूंगा.
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में उनके डांसिंग स्टाइल की वजह से इंडियन माइकल जैक्सन कहा जाता हैं. ऋतिक के डांस के दीवाने उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी दीवीने है. वहीं अब ऋतिक ने डॉक्टर की सराहना करते हुए ट्वीट कर उनसे डांस मूव सीखने की इच्छा जताई है. ऋतिक ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर यह वायरल वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आप डॉक्टर अरूप सेनापती को कहिए कि मैं असम में एक दिन उनसे उनके डांस स्टेप सीखूंगा और उनके जैसा बेहतर डांस करूंगा." यह भी पढ़े: SWA Awards 2020: ऋतिक रोशन ने किया स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन का समर्थन, अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
Tell Dr Arup I’m gonna learn his steps and dance as good as him someday in Assam . Terrific spirit . 🕺🏻 https://t.co/AdBCarfCYO
— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 19, 2020
ऋतिक रोशन की इस पोस्ट पर उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वर्कफ्रंट कि बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म 'क्रिश 4' में नजर आएंगे. हालांकि फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई हैं लेकिन ऋतिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को हिंट दे दी हैं. वहीं खबर यह भी हैं कि ऋतिक और टाइगर श्रॉफ फिर एक बार फिल्म 'वॉर' के सिक्वल में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

