बॉलीवुड

हेमा मालिनी-धर्मेद्र फिर बने नाना-नानी, बेटी अहाना ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेद्र एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं, क्योंकि उनकी छोटी बेटी आहना देओल वोहरा ने जुड़वां बेटी को जन्म दिया है. हेमा मालिनी ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खबर शेयर करते हुए शनिवार को अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया.

हेमा मालिनी-धर्मेद्र फिर बने नाना-नानी, बेटी अहाना ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म
हेमा मालिनी और अहाना देओल (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेद्र (Dharmendra) एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं, क्योंकि उनकी छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा (Ahana Deol) ने जुड़वां बेटी को जन्म दिया है. हेमा मालिनी ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खबर शेयर करते हुए शनिवार को अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया.

हेमा मालिनी ने  लिखा, "मेरी छोटी बेटी आहना और वैभव (आहना के पति) जुड़वां बच्चियों के माता-पिता बन गए हैं. इस खुशखबरी शेयर करके खुश हूं." जुड़वां बच्चियों के नाम अस्त्रिया और आसिया रखा गया है. हेमा मालिनी बताया कि आहना ने गुरुवार को दो बच्चियों को जन्म दिया और इस खबर से धर्मेद्र भी काफी खुश हैं. यह भी पढ़े: Film City in Uttar Pradesh: हेमा मालिनी ने यूपी में फिल्म सिटी बनाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले को सराहा

आहना ने फरवरी 2014 में व्यवसायी वैभव वोहरा से शादी की, जिससे उनका एक बेटा डेरेन है. आहना की बड़ी बहन ईशा देओल तख्तानी की दो बेटियां हैं, जिनके नाम हैं राध्या और मिराया. ईशा ने भी शनिवार को अपनी सत्यापित इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह खुशखबरी शेयर की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).