Helicopter Eela Song : 'रुक रुक' का नया वर्जन हुआ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में दिखी काजोल, देखें Video
फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का नया गाना 'रुक रुक' रिलीज कर दिया है. इस गीत का नाम 'रुक रुक' है. यह एक पुराने गीत का रीक्रिएटेड वर्जन है
फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है. इस गीत का नाम 'रुक रुक' है. यह एक पुराने गीत का रीक्रिएटेड वर्जन है. इस गाने में काजोल का मस्ती भरा अंदाज दिख रहा है. काजोल ने इस गीत के वीडियो को खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. काजोल ने लिखा कि, "रुक रुक अरे बाबा रुक. ओह माय डार्लिंग, प्लीज टेक अ लुक." इस फिल्म का ट्रेलर और कुछ गानें पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. दर्शकों में काजोल की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है. 'रुक रुक' के ओरिजिनल वर्जन का संगीत अनु मलिक ने दिया था.
अगर नए वर्जन की बात करें तो इसे राघव सचर ने रुक रुक रीक्रिएट किया है और इसके बोल श्याम अनुरागी ने लिखे हैं. पालोमी घोष ने इस गाने को गाया है. आप भी देखें इस गाने का वीडियो : -
#RukRuk Arre Baba Ruk!
Oh my darling please take a look https://t.co/4upcIeB9CL@HelicopterEela
— Kajol (@KajolAtUN) September 25, 2018
मितेश शाह द्वारा लिखित 'हेलीकॉप्टर ईला' में काजोल अकेली मां और महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका में हैं. यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गाडा द्वारा सह-निर्मित है. यह फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बता दें कि कुछ देर पहले काजोल ने एक और ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि, "लगता है कि आपके प्रैंक्स स्टूडियोज से बाहर निकल चुके हैं पर इन्हें घर में एंट्री नहीं मिलेगी." दरअसल, काजोल ने अजय देवगन के प्रैंक का जवाब देते हुए यह ट्वीट किया था. अजय ने सोमवार को ट्विटर पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने काजोल का नंबर शेयर किया था . बाद में उन्होंने बताया कि यह महज एक मजाक था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

