बॉलीवुड

ऋषि कपूर के निधन से टूट चुकी हैं वाइफ नीतू सिंह, फोटो शेयर करके लिखा- हमारी कहानी का अंत 

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर के निधन से सभी गमजदा हैं और इस पल सबसे ज्यादा दुख में डूबे हैं उनके बेटे रणबीर कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह. ऋषि कपूर के हर सुख-दुख में उनका साथ देने वाली नीतू सिंह ने कैंसर ट्रीटमेंट (Cancer Treatment) के दौरान उनका काफी ख्याल रखा और उन्हें हिम्मत दी.

ऋषि कपूर के निधन से टूट चुकी हैं वाइफ नीतू सिंह, फोटो शेयर करके लिखा- हमारी कहानी का अंत 
नीतू सिंह और ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से सभी गमजदा हैं और इस पल सबसे ज्यादा दुख में डूबे हैं उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh). ऋषि कपूर के हर सुख-दुख में उनका साथ देने वाली नीतू सिंह ने कैंसर ट्रीटमेंट (Cancer Treatment) के दौरान उनका काफी ख्याल रखा और उन्हें हिम्मत दी. लेकिन अब ऋषि कपूर के चलते जाने के बाद मानों उनपर गम के बादल छा गए हैं.

नीतू सिंह ने आज सोशल मीडिया पर ऋषि की फोटो शेयर करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा जिसे पढ़कर हर कोई दुखी है. नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हमारी कहानी का अंत." इसी के साथ नीतू ने हार्ट ईमोजी शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

नीतू सिंह की इस फोटो पर कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए उनसे कहा कि उन्हें इस तरह से मायूस नहीं होना चाहिए और उनकी कहानी सदाबहार है. ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर गमगीन हुए अमिताभ बच्चन ने फोटोज शेयर करके पूछा ऐसा सवाल, लोग भी हुए भावुक

आपको बता दें कि ऋषि कपूर को सांस लेने की दिक्कत के चलते मुंबई के सर एच.एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 30 अप्रैल, गुरुवार को खबर आई कि उनका निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से कपूर खानदान समेत पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर पसर गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).