गोविंदा ने रणवीर सिंह को बताया बॉलीवुड का 'सुपरस्टार'
एक लोकप्रिय अवॉर्ड समारोह में अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा प्रशंसा पाने के बाद गोविंदा काफी भावुक हो गए हैं. गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, साथ ही उन्होंने रणवीर को 'सुपरस्टार' कहा है.
मुंबई: एक लोकप्रिय अवॉर्ड समारोह में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा प्रशंसा पाने के बाद गोविंदा (Govinda) काफी भावुक हो गए हैं. गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, साथ ही उन्होंने रणवीर को 'सुपरस्टार' कहा है.
गोविंदा ने कहा, "मैं आपसे (एक अवार्ड शो में) मिला और मैंने आपका डांस देखा और जिस मूव के जरिए आपने मुझे सम्मान दिया, वह भी ध्यान में है. मेरे पास एक इंसान और अभिनेता के तौर पर आपकी प्रशंसा करने के लिए शब्द नहीं हैं. सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप इस उद्योग के अगले सुपरस्टार बनें." यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने टी-शर्ट के नीचे पहनी लुंगी, रणवीर सिंह के फैशन से इंस्पायर होकर शेयर की ये मजेदार फोटो
View this post on Instagram
Thank you @filmfare @jiteshpillaai for This Golden Lady!! ❤️ #filmfare2020
उन्होंने आगे कहा, "मैंने यह पहले भी कहा है और मैं आपको अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत का सुपरस्टार बनते देख रहा हूं. मुझे अच्छा लगता है आपको चमकते और ऊंचे उठते हुए देखना. भगवान आप पर कृपा करें और ढेरों शुभकामनाएं." एक अवॉर्ड शो में परफॉर्मेस के दौरान रणवीर ने गोविंदा को उनकी प्रेरणा बनने के लिए शुक्रिया अदा किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

