BREAKING: फिल्म एक्टर Govinda के साथ बड़ा हादसा, रिवॉल्वर साफ करते समय मिसफायर होने से पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार सुबह गोली लग गई। उन्हें उनकी ही बंदूक से गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए हैं। यह घटना सुबह 4.45 बजे की बताई जा रही है

Govinda- Photo Credits ANI

Govinda Hospitalised After  Shooting Himself With His Own Revolver: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार सुबह गोली लग गई। उन्हें उनकी ही बंदूक से गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए हैं. यह घटना सुबह 4.45 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार जब अभिनेता गोविंदा कहीं जाने के लिए बाहर निकल रहे थे. कथित तौर पर एक्टर अपनी ही बंदूक को संभालते समय मिस फायर कर बैठे, जिससे उनके पैर में गोली लग गई.

घटना के बाद तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभिनेता गोविंदा को फिलहाल इलाज के लिए सीआरआईटीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए। लोग उनकी सलामती के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं. यह भी पढ़े: BREAKING: फिल्म एक्टर Govinda के साथ बड़ा हादसा, रिवॉल्वर साफ करते समय मिसफायर होने से पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बता दें कि गोविंदा ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किए हैं. वह 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'छोटे सरकार', 'हद कर दी आपने' जैसी फिल्मों में बतौर मेन लीड काम कर चुके हैं। बीते 5 सालों से वह फिल्मों से दूर हैं। वर्तमान में वह राजनीतिक दल शिवसेना के साथ हैं इससे पहले वो कांग्रेस में थे

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड