Fanney Khan teaser : एक ऐसे 'फन्ने खान' की कहानी जिसने इस नाम की कहानी ही बदल दी
फिल्म 'फन्ने खान' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया. हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था जिसमें अनिल कपूर नजर आ रहे थे.
फिल्म 'फन्ने खान' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया. हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था जिसमें अनिल कपूर नजर आ रहे थे. मंगलवार सुबह अनिल कपूर ने 'फन्ने खान' का एक और पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और बताया कि इस फिल्म का टीजर आज रिलीज किया जाएगा. उन्होंने लिखा कि, "जब आपके सपने आपको सोने नहीं देते." टीजर काफी रोचक लग रहा है. राजकुमार राव अपनी आवाज में 'फन्ने खान' शब्द का मतलब बताते हैं और अंत में कहते है कि, "यह कहानी एक ऐसे फन्ने खान की है जिसने इस नाम की कहानी ही बदल दी." यहां पर वह अनिल कपूर की बात कर रहे हैं.
अनिल कपूर ने इस टीजर का लिंक ट्वीट करते हुए लिखा कि, "जो खुद अपनी कहानी लिखें, वो ही हैं फन्ने खान."
Jo khud apni kahani likhe woh hi hai #FanneyKhan...#FanneyKhanTeaser #AishwaryaRai @RajkummarRao @divyadutta25 @TSeries @fanneykhanfilm @ROMPPictures @AtulManjrekar #VirenderArora #NishantPittihttps://t.co/BFMwtvG39e
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 26, 2018
When your dreams don't let you sleep...#FanneyKhan Teaser out today!#FanneyKhanTeaser #AishwaryaRai @RajkummarRao @divyadutta25 @TSeries @fanneykhanfilm @ROMPPictures @AtulManjrekar #VirenderArora #NishantPitti pic.twitter.com/SXQNsBhSxr
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 26, 2018
Yeh aise hi ek #Fanney Khan ki kahani hai...meri kahani...
Teaser out on June 26! #AishwaryaRai @RajkummarRao @tseriesmusic @fanneykhanfilm @ROMPPictures @AtulManjrekar pic.twitter.com/l8cGgNKr34
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 24, 2018
आपको बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर, राज कुमार राव और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं. 19 साल बाद ऐश्वर्या और अनिल कपूर को बड़े पर्दे पर एक साथ देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है और राकेश ओम प्रकाश मेहरा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 3 अगस्त को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2018 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

