देश

Sanjay Dutt को मिला UAE का गोल्डन वीजा, कहा- इसे पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं

अभिनेता संजय दत्त ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का गोल्डन वीजा प्राप्त करने पर यूएई सरकार का आभार व्यक्त किया. संजय दत्त ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा, प्रतिष्ठित वीजा प्राप्त करना एक सम्मान की बात है. पिछले एक साल में दुबई मेरे परिवार के लिए एक घर बन गया है। इस पर विचार करने के लिए मैं यूएई की सरकार का उनके कभी न खत्म होने वाले समर्थन के लिए आभारी हूं.

Sanjay Dutt को मिला UAE का गोल्डन वीजा, कहा- इसे पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं
संजय दत्त (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का गोल्डन वीजा (Golden Visa) प्राप्त करने पर यूएई सरकार का आभार व्यक्त किया. संजय दत्त ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा, प्रतिष्ठित वीजा प्राप्त करना एक सम्मान की बात है. पिछले एक साल में दुबई मेरे परिवार के लिए एक घर बन गया है। इस पर विचार करने के लिए मैं यूएई की सरकार का उनके कभी न खत्म होने वाले समर्थन के लिए आभारी हूं. नेताओं द्वारा गोल्डन वीजा पहल वास्तव में दूरदर्शी है, इसने देश को एक निवेशक-अनुकूल राष्ट्र के रूप में विकसित होने में मदद की है और मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में वह ऐसा करना जारी रखेंगे. जब भी उन्हें जरूरत होगी, मैं देश की मदद करने का संकल्प लेता हूं. क्योंकि मनुष्य के रूप में हमारा असली उद्देश्य यही है कि एक दूसरे को बढ़ने में मदद करें.

61 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भी खबर साझा की.  इस जानकारी को फैंस के साथ शेयर करते हुए संजय दत्त ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, हैशटैग जीडीआरएफएदुबई के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अहमद अल र्मी की मौजूदगी में यूएई के लिए गोल्डन वीजा पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. संजय दत्त ने इसके साथ ही हैशटैग फ्लाईदुबई के सीओओ हमद ओबैदल्ला को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. यह भी पढ़े: 90’s की ये खूबसूरत अभिनेत्री को था संजय दत्त पर क्रश, घर में लगाए रखे थे उनके पोस्टर्स

संजय दत्त का ट्विट:

बता दें कि यूएई सरकार ने 2019 में लंबी अवधि के निवास वीजा के लिए एक नई प्रणाली लागू की थी, जिससे विदेशियों को राष्ट्रीय प्रायोजक की आवश्यकता के बिना यूएई में रहने, अध्ययन करने और व्यवसाय करने के लिए गोल्डन वीजा प्रदान कर रहा है. यह पहल विदेशी निवेशकों और व्यापार मालिकों को देश में अपने व्यवसायों का पूर्ण स्वामित्व प्राप्त करने में मदद करती है.

काम के मोर्चे पर बात की जाए तो संजय दत्त अब भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया, केजीएफ : चैप्टर 2, पृथ्वीराज और शमशेरा जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).