September Bollywood Releases: Jawan से लेकर Salaar जैसी फिल्म सितंबर महीने में हैं रिलीज के लिए तैयार, इस महीने होगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट! 

सितंबर महीना बॉलीवुड में खास होने वाला है क्योंकि हरेक जॉनर्स की फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. शाहरुख खान की जवान से लेकर राजकुमार राव की SRI, विकी कौशल की द ग्रेड इंडियन फैमिली और प्रभास स्टारर सालार धमाका मचाने के लिए तैयार हैं.

Shah Rukh Khan and Prabhas (Photo Credits: Twitter)

September Bollywood Releases: एक तरफ जहां सिनेमाघरों में गदर 2 का क्रेज कम नहींं हो रहा है, वहीं अब शाहरुख खान धमाका मचाने के लिए तैयार हैं. गुरुवार को फिल्म जवान का ट्रेलर जारी हुआ और आज फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है. एसआरके के फैंस के बीच क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है. इसके साथ ही सितंबर महीना बॉलीवुड में खास होने वाला है क्योंकि हरेक जॉनर्स की फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. शाहरुख खान की जवान से लेकर राजकुमार राव की SRI, विकी कौशल की द ग्रेड इंडियन फैमिली और प्रभास स्टारर सालार धमाका मचाने के लिए तैयार हैं.

जवान

रिलीज डेट: 7 सितंबर

निर्देशक: एटली

कलाकार: शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा

Red Chillies Entertainment (Photo Credits: Youtube)

एसआरआई

रिलीज डेट: 15 सितंबर

निर्देशक: तुषार हीरानंदानी

कलाकार: राजकुमार राव, अलाया एफ

द ग्रेट इंडियन फैमिली

रिलीज डेट: 22 सितंबर

निर्देशक: विजय कृष्ण आचार्य

कलाकार: विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर

निर्माता: आदित्य चोपड़ा

Vicky Kaushal (Photo Credits: Instagram)

सुखी 

रिलीज डेट: 22 सितंबर

निर्देशक: सोनल जोशी

कलाकार: शिल्पा शेट्टी, कुशा कपिला, अमित साध

सालार

रिलीज की डेट: 28 सितंबर

निर्देशक: प्रशांत नील

कलाकार: प्रभास, श्रुति हासन

होम्ब्ले फिल्म्स (Photo Credits: Twitter)

विविध शैलियों और स्टार-स्टडेड कलाकारों के साथ, सितंबर सिनेप्रेमियों के लिए एक रोमांचक महीना होने का वादा करता है. चाहे आप एक्शन से भरपूर ड्रामा, दिल छू लेने वाली पारिवारिक कहानियों या रोमांचकारी सस्पेंस के प्रशंसक हों, इस सितंबर में बड़े पर्दे पर हर किसी के लिए आनंद लेने के लिए कुछ न कुछ है।.अपने कैलेंडर चिह्नित करें और सिनेमाई उपहार के लिए तैयार हो जाएं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में सीरीज जीतने उतरेगी मेजबान टीम, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड