सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (See Pics)
एक तरफ जहां मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में जुटी हुई है वहीं सुशांत के परिवार वालों के साथ इस दुख में शामिल होने और उनका साथ देने एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उनके घर पहुंची.
RIP Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन (Death) के चलते उनके परिवार, उनके करीबी और उनके लाखों फैंस शोक में डूबे हुए हैं. सुशांत की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जाती जा रही हैं लेकिन उनकी मौत की असली वजह की पुष्टि नहीं हो पाई. एक तरफ जहां मुंबई पुलिस इस जांच में जुटी हुई है वहीं सुशांत के परिवार वालों के साथ इस दुख में शामिल होने और उनका साथ देने एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उनके घर पहुंची.
मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि फिल्म निर्देशक संदीप सिंह (Sandeep Singh) के साथ अंकिता सुशांत के बांद्रा, मुंबई स्थित सोसाइटी में पहुंची हैं. यहां अंकिता फेस मास्क लगाई हुईं और सफेद कपड़ों में नजर आईं. वहीं संदीप उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें संभालते हुए नजर आए.
इन तस्वीरों पर डालें एक नजर:



अंकिता और सुशांत पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में एक साथ नजर आए थे और इसी शो से इन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. ये दोनों रिलेशनशिप में भी थे लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप (Breakup) हो गया था.

अब सुशांत के निधन के बाद उनकी 'पवित्र रिश्ता' को-स्टार प्रार्थना बहेरे ने बताया कि अंकिता खुद को संभाल नहीं पा रही हैं और लगातार रोएं जा रही हैं. इन तस्वीरों में अंकिता को देखकर इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुशांत की मौत से वो किस हद तक व्यथित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

