बॉलीवुड

VIDEO: बॉलीवुड की फिल्मों के ऐसे डबल मीनिंग डायलॉग्स जो केवल मर्दों को ही समझ में आएंगे

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें भर-भर के डबल मीनिंग डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही डबल मीनिंग डायलॉग्स के बारे में बताएंगे जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

VIDEO: बॉलीवुड की फिल्मों के ऐसे डबल मीनिंग डायलॉग्स जो केवल मर्दों को ही समझ में आएंगे
हिंदी फिल्मों के बेस्ट डबल मीनिंग डायलॉग्स (Photo Credits : Youtube)

"डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है", 'डॉन' फिल्म का यह डायलॉग तो हर किसी को जरुर याद होगा. हिंदी फिल्मों के ऐसे कई डायलॉग्स हैं जो आज तक हर किसी की जुबान पर बैठे हुए हैं. फिल्म में अगर दमदार डायलॉग्स हो तो उस फिल्म का हिट होना लगभग तय होता है और वही मशहूर डायलॉग्स उस फिल्म की पहचान भी बन जाते हैं लेकिन इनके अलावा कुछ ऐसे डबल मीनिंग डायलॉग्स भी होते हैं जिन्हें समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती पर जो लोग इन्हें समझ पाते हैं, उनके लिए अपनी हंसी को रोकना एक बहुत ही कठिन कार्य साबित होता है.

आज हम आपको कुछ ऐसे ही डबल मीनिंग डायलॉग्स के बारे में बताएंगे जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें भर-भर के डबल मीनिंग डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है. इन फिल्मों की सूची में क्या कूल हैं हम-3, क्या सुपरकूल हैं हम, क्या कूल हैं हम, मस्तीजादे, डर्टी पिक्चर, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों के नाम शुमार है.

वैसे तो बॉलीवुड में पहले भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें डबल मीनिंग डायलॉग्स का प्रयोग किया गया है पर जिन फिल्मों का जिक्र हमने किया है, उन्हें काफी अश्लील भी माना जाता है पर तब भी इन फिल्मों को लोग अपने मनोरंजन के लिए देखना आज भी पसंद करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2018 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).