सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है दिशा पाटनी की यह बोल्ड तस्वीर
अभिनेत्री दिशा पाटनी इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी काफी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं
अभिनेत्री दिशा पाटनी इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी काफी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं. फैन्स उनके इस हॉट अंदाज को बेहद पसदं करते हैं. अब एक बार फिर से उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. दिशा ने इस तस्वीर में एक ब्लैक मोनोकिनी पहन रखी है और वह काफी हॉट लग रही हैं. इस तस्वीर में दिशा एक बीच के किनारे खड़ी हुई नजर आ रही हैं. उनकी इस तस्वीर पर कई कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं.
जब आप इस तस्वीर को देखेंगे, तब आपके भी होश उड़ जाएंगे.
आपको बता दें कि दिशा ने फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखे थे. इस फिल्म में उन्होंने प्रियंका का किरदार निभाया था. इस साल रिलीज हुई फिल्म 'बागी -2' में भी दिशा ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आए थे.
दिशा को जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में कैटरीना कैफ,तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें भी अहम रोल में नजर आएंगे. अली अब्बास जफर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

