दिशा पाटनी ने बिकिनी पहन किया खतरनाक स्टंट, VIDEO हुआ वायरल
हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने एक ऐसा स्टंट किया है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे
जब पहली बार फैन्स ने अभिनेत्री दिशा पाटनी को फिल्म 'एम.एस .धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में देखा था, तब उनकी खूबसूरती देख सब उनके दीवाने हो गए थे. फिल्म में उन्होंने धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में उनका सॉफ्ट रोल था पर अब लगता है कि दिशा कोई एक्शन फिल्म करने के मूड में हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने एक ऐसा स्टंट किया है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे. इस वीडियो में दिशा एक स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं.
वैसे तो लोगों को एक नार्मल हैंड स्टैंड करने में ही काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है पर दिशा पाटनी तो पानी में हैंड स्टैंड करती नजर आ रही हैं. वीडियो में इस हैंड स्टैंड को वह बड़ी आसानी से पूरा कर लेती हैं. वैसे इस स्टंट के अलावा इस वीडियो में आपको दिशा का हॉट और बोल्ड अवतार भी काफी पसंद आएगा. व्हाइट बिकिनी में दिशा बेहद सेक्सी लग रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दिशा ने अपने फॉलोअर्स को भी यह स्टंट करने का चैलेंज दिया. उन्होंने लिखा," यह कौन कर सकता है ?"
आपको बता दें कि दिशा ने अपने करियर की शुरुआत एक तेलुगु फिल्म से की थी. 2015 में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एम.एस .धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आई थी. इस फिल्म में प्रियंका के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का आईफा अवॉर्ड भी मिला था. हाल ही में दिशा की फिल्म 'बागी-2' रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. 'बागी-2' में दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2018 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

