बॉलीवुड

क्या इस खूबसूरत एक्ट्रेस की वजह से हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेक-अप ?

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे पर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों का ब्रेक अप हो गया है. हाल ही में दिशा और टाइगर को एक लंच डेट पर जाते हुए भी स्पॉट किया था लेकिन फिल्मफेयर की एक खबर के अनुसार टाइगर और दिशा ने अलग होने का फैसला कर लिया है.

क्या इस खूबसूरत एक्ट्रेस की वजह से हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेक-अप ?
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी (Photo Credits : Instagram)

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे पर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों का ब्रेक अप हो गया है. हाल ही में दिशा और टाइगर को एक लंच डेट पर जाते हुए भी स्पॉट किया था लेकिन फिल्मफेयर की एक खबर के अनुसार टाइगर और दिशा ने अलग होने का फैसला कर लिया है. कुछ दिन पहले ऐसा कहा जा रहा था कि टाइगर और उनकी कोस्टार तारा सुतारिया के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं. बताया जा रहा था कि दोनों के करीब आने की वजह से दिशा काफी इनसिक्योर महसूस कर रही थी. अगर ब्रेक अप की खबर सच्ची है तो हो सकता है कि तारा की वजह से ही इन दोनों के बीच दूरियां आ गई हो.

हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि तारा और उनके बॉयफ्रेंड का भी ब्रेक अप हो गया है. अब क्या सच में दिशा और टाइगर जुदा हो गए हैं, यह तो वक्त ही बताएगा.

बता दें कि टाइगर और तारा फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में हैं. करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और पुनीत मल्होत्रा इस फिल्म के निर्देशक हैं. यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' का सीक्वल है. पहले पार्ट में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2018 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).