फिल्म 'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' आपको भी थिरकने पर कर देगा मजबूर, देखें VIDEO
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' बुधवार को रिलीज कर दिया गया. दर्शक इस गीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' बुधवार को रिलीज कर दिया गया. दर्शक इस गीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की एक झलक देखने को मिली थी जिसकी वजह से दर्शक 'झिंगाट' गाने का पूरा वीडियो देखने के लिए काफी उत्सुक थे. आज जब करण जौहर ने इस गाने का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, तब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया. असल में यह एक मराठी गीत है जिसे इस फिल्म के लिए रिक्रिएट किया गया है. 'झिंगाट' का मराठी वर्जन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था और लगता है हिंदी वर्जन भी जल्द ही मराठी वर्जन की तरह हर शादी और पार्टी में बजता नजर आएगा.
अजय-अतुल द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को शेयर करते वक्त करण जौहर ने लिखा कि, "चलो, अब 'झिंगाट' करने का समय है. गाना अब रिलीज हो चुका है." इस गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखें हैं और अतुल गोगावले ने इसे गाया है. गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान और जाह्नवी जमकर थिरक रहे हैं. ईशान के डांस मूव्ज आपको इम्प्रेस करेंगे. डांस के मामले में वह अपने भाई शाहिद कपूर को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.
Come on! It’s time to do the #Zingaat!💃
Song out now - https://t.co/kd94ZAVUYk
Contest to start soon! Stay tuned
@apoorvamehta18 @KuttySujay #Janhvi #Ishaan @ShashankKhaitan @DharmaMovies @ZeeStudios_ @AjayAtulOnline @OfficialAMITABH @ZeeMusicCompany #Dhadak
— Karan Johar (@karanjohar) June 27, 2018
आपको बता दें कि इस फिल्म में आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2018 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

