बॉलीवुड

घर के लिए रवाना हो रही Deepika Padukone का महिला ने खींचा पर्स, बॉडीगार्ड्स ने की मदद, देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं और यही वजह है कि उनकी एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं. बीते गुरुवार को दीपिका मुंबई के खार इलाके स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं.

घर के लिए रवाना हो रही Deepika Padukone का महिला ने खींचा पर्स, बॉडीगार्ड्स ने की मदद, देखें Video
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं और यही वजह है कि उनकी एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं. बीते गुरुवार को दीपिका मुंबई के खार इलाके स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं. दीपिका के साथ यहां उनके बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें देखा गया कि रेस्टोरेंट से निकलते समय दीपिका को कुछ महिलाओं ने घेर लिया जो उन्हें टिश्यू पेपर बेचना चाहती थी. फैंस और मीडिया से घिरी दीपिका यहां से जैसे-तैसे बचते हुए अपनी गाड़ी में जा बैठीं.

वायरल वीडियो में देखा गया कि दीपिका को टिश्यू पेपर बेचने की हौड़ में उस महिला ने उनका पर्स खींच लिया जिसके बाद बॉडीगार्ड्स ने उनका पर्स छुड़ाकर उन्हें सुरक्षित गाड़ी में बैठने में मदद की. ब्लैक डेनिम और वाइट टॉप पहनी हुईं दीपिका अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों द्वारा घिरी हुईं दीपिका यहां शांतिपूर्वक अपना रास्ता बनाती हुईं गाड़ी में जा बैठीं और उन्होंने किसी ही तरह का रिएक्शन नहीं दिया. बात करें वर्कफ्रंट की तो पिछली बार फिल्म 'छपाक' से लोगों को इम्प्रेस करने वाली दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे संग नजर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसी के साथ कबीर सिंह द्वारा निर्देशित की जा रही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में वो अपने पति रणवीर सिंह संग नजर आएंगी. यहां रणवीर कपिल देव तो दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).