बॉलीवुड

फिटनेस चैलेंज के लिए दीपिका ने शेयर किया पुराना वीडियो, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

दीपिका पादुकोण ने फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए अपने इन्स्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दीपिका को रनिंग करते हुए देखा जा सकता है.

फिटनेस चैलेंज के लिए दीपिका ने शेयर किया पुराना वीडियो, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
दीपिका पादुकोण (Photo Credits : Instagram)

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज को बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने स्वीकार किया. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था. दीपिका ने उनका यह चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए अपने इन्स्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा कि, "मैं फिटनेस के लिए बहुत ज्यादा पैशनेट हूं और मेरा नया ऑबसेशन है रनिंग. शुक्रिया पीवी सिंधू. मैं इस चैलेंज को एक्सेप्ट करती हूं."

इस वीडियो में दीपिका को रनिंग करते हुए देखा जा सकता है पर सोशल मीडिया यूजर्स को जल्द ही यह बात समझ में आ गई कि दीपिका का यह वीडियो पुराना है. इस वजह से दीपिका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा.

एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा कि, "दीपू, आपने इस चैलेंज के लिए अपना पुराना वीडियो पोस्ट किया है. यह बिल्कुल भी सही नहीं हैं, इस चैलेंज के लिए आप एक नया वीडियो पोस्ट करें."

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, "आपने ऐसा क्यों किया...पहले ही आप इसे इन्स्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं...हम आपसे कुछ अलग चाहते हैं....अपने फैन्स के बारे में सोचिए"

एक और व्यक्ति ने लिखा, "अरे पोस्ट करने का मन नहीं था तो फिर क्यों किया ..... कम से कम इसमें तो एडिटिंग ना करो मेरी और हम सबकी पद्मावती."

आपको बता दें कि कुछ इसी तरह ऋतिक रोशन को भी उनके फिटनेस चैलेंज वाले वीडियो के लिए खूब ट्रोल किया गया था.उस वीडियो में ऋतिक साइकिल चलाते हुए सेल्फी ले रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2018 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).