बॉलीवुड

रणवीर और दीपिका की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, जानें कब और कहां होगा यह ग्रैंड सेलिब्रेशन

दीपिका और रणवीर के फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में जब दीपिका को एक ज्वैलरी स्टोर के बाहर स्पॉट किया था तब यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं और अब इनकी शादी की तारीख का खुलासा हो गया है

रणवीर और दीपिका की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, जानें कब और कहां होगा यह ग्रैंड सेलिब्रेशन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Photo Credits : Instagram)

दीपिका और रणवीर के फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में जब दीपिका को एक ज्वैलरी स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था तब यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं और अब इनकी शादी की तारीख का खुलासा हो गया है. पहले ऐसी खबरें आई थी कि 18 से 20 नवंबर के बीच में इन दोनों की शादी हो सकती है पर अब फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवंबर को ये दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं.

फिल्मफेयर के एक करीबी सूत्र के अनुसार, "शादी की तारीख फाइनल करने के लिए सबसे ज्यादा समय लिया गया. दीपिका और रणवीर अपनी शादी में हर चीज परफेक्ट चाहते हैं. उन दोनों के साथ उनके माता-पिता को भी 10 नवंबर की तारीख सबसे सही लगी. दीपिका और रणवीर का रोका काफी पहले ही कर दिया गया था पर कुछ हफ्ते पहले ही शादी की डेट फाइनल की गई."

साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, "इटली या फिर बैंगलोर में दीपिका और रणवीर की शादी हो सकती है. शादी के वेन्यू के लिए उदयपुर पैलेस के नाम पर भी विचार किया जा रहा था लेकिन उस पर सबकी सहमति नहीं बनी. दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. परिवार की महिलाओं ने शॉपिंग करना भी शुरू कर दिया है. रणवीर शादी के लिए काफी उत्सुक है."

उम्मीद है कि जल्द ही हम इन दोनों को शादी के मंडप में बैठे हुए देखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).