बॉलीवुड

पत्नी श्रीदेवी का अवॉर्ड लेते हुए भर आई बोनी कपूर की आंखें, अर्जुन कपूर ने संभाला

रविवार रात हुए आइफा अवॉर्ड्स के समारोह में फिल्म 'मॉम' के लिए दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड लेने के लिए उनके पति बोनी कपूर स्टेज पर आएं. जब वह यह अवार्ड ले रहे थे, तब उनकी आंखों में आंसू आ गए.

पत्नी श्रीदेवी का अवॉर्ड लेते हुए भर आई बोनी कपूर की आंखें, अर्जुन कपूर ने संभाला
अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर को संभाला (Photo Credits : Instagram and Twitter)

रविवार रात हुए आइफा अवॉर्ड्स के समारोह में फिल्म 'मॉम' के लिए दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड लेने के लिए उनके पति बोनी कपूर स्टेज पर आएं. जब वह यह अवार्ड ले रहे थे, तब उनकी आंखों में आंसू आ गए. उस वक्त बोनी के बेटे अर्जुन कपूर ने उन्हें संभाला. श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था. तब बोनी ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ इस अवॉर्ड को लिया था. उस दौरान भी बोनी कपूर भावुक हो गए थे.

आइफा अवॉर्ड्स के इन्स्टाग्राम पेज पर इस तस्वीर को शेयर किया गया. फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा गया कि, "श्रीदेवी हर तारीफ की हकदार है. इसमें कोई शक नहीं है कि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड उन्हें ही जाता है."

#photooftheday 😪 @arjunkapoor

A post shared by ForeverArjun (@foreverarjun26) on

आपको बता दें कि फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया था और यह फिल्म 7 जुलाई, 2017 को रिलीज हुई थी.

इसी साल बाथटब में डूबने के कारण श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी. वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थी. उनकी मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2018 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).