विवेक ओबेरॉय के बाद फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में नजर आएंगे ये अभिनेता
अभिनेता बोमन ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही आगामी फिल्म से जुड़ गए हैं.
मुंबई: अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)के जीवन पर बन रही आगामी फिल्म से जुड़ गए हैं. फिल्म में अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय (Vivek Anand Oberoi) मुख्य भूमिका में हैं. बोमन ने एक बयान में कहा, "ऐसी ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है.
यह एक मजबूत टीम है, जिसमें संदीप सिंह (Sandeep Singh), उमंग कुमार (Umang Kumar) और विवेक आनंद ओबेरॉय शामिल हैं और मैं इनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं. यह नववर्ष की शानदार शुरुआत है और मैं इस यादगार सफर के लिए उत्साहित हूं."
जय हिन्द. జై హింద్. ஜெய் ஹிந்த். Jai Hind 🇮🇳🙏 We humbly ask for your prayers and blessings on this incredible journey. #AkhandBharat #PMNarendraModi pic.twitter.com/t0lQVka7mJ
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) January 7, 2019
यह भी पढ़ें: राजकुमार राव ने ट्वीट कर बताया ‘मेड इन चाइना’ की शूटिंग शुरू हुई
@bomanirani turns producer and director! https://t.co/bBoGoC1SL8
— Indian Cinema Centre (@ICIndianCinema) January 24, 2019
इस महीने की शुरुआत में 23 भाषाओं में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ. 'पीएम नरेंद्र मोदी' को गुजरात और देशभर में विभिन्न जगहों पर फिल्माया जाएगा. फिल्म में मोदी के एक चाय विक्रेता से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

