देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को मिला बॉलीवुड का सपोर्ट, सितारों ने शेयर किए वर्कआउट के वीडियोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर दिल्ली स्थ‍ित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च किया. देशभर में लोगों की नजरें इस कार्यक्रम पर टिकी थी. बॉलीवुड के कई सितारे भी इस कार्यक्रम के लिए बेहद उत्साहित थे और उन्होंने पीएम मोदी के इस अभियान का समर्थन भी किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को मिला बॉलीवुड का सपोर्ट, सितारों ने शेयर किए वर्कआउट के वीडियोज
शिल्पा शेट्टी और करण जौहर (Photo Credits: Instagram)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नेशनल स्पोर्ट्स डे (National Sports Day) के अवसर पर दिल्ली स्थ‍ित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) लॉन्च किया. देशभर में लोगों की नजरें इस कार्यक्रम पर टिकी थी. बॉलीवुड के कई सितारे भी इस कार्यक्रम के लिए बेहद उत्साहित थे और उन्होंने पीएम मोदी के इस अभियान का समर्थन भी किया है. इस सूची में शिल्पा शेट्टी, करण जौहर और पायल रोहतगी जैसे स्टार्स का नाम का शुमार है.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोशल मीडिया पर अपने योगा का वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना सांस लेने जितना अहम है. मैं आपसे प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट में मेरे साथ जुड़ने की गुजारिश करती हूं. फिटनेस को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाए."

पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने भी अपने वर्क आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वह वीडियो में फ्लिप मारती हुई नजर आ रही हैं.

करण जौहर (Karan Johar) ने ट्वीट कर कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू को 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च करने के लिए बधाई. मुझे विश्वास है कि इस मूवमेंट से लोगों कों फिट रहने की प्रेरणा मिलेगी."

आपको बता दें की इस अभियान को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भारत को पहले से ज्यादा स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिज्ञा लेने के लिए कहा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, "हमें फिटनेस को अपना जीवन मंत्र बनाना चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).