बॉलीवुड

Actor Faraaz Khan Passes Away: बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन, पूजा भट्ट ने ट्वीट कर शेयर की दुखद खबर

बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन हो गया है. अभिनेत्री पूजा भट्ट ने आज ट्वीट कर इस दुखद खबर को लोगों के साथ शेयर किया. बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मस्तिष्क संबंधी विकार से पीड़ित फराज को आईसीयू वॉर्ड में रखा गया था.

Actor Faraaz Khan Passes Away: बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन, पूजा भट्ट ने ट्वीट कर शेयर की दुखद खबर
फराज खान और पूजा भट्ट (Photo Credits: Instagram)

Actor Faraaz Khan Passes Away: बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन हो गया है. अभिनेत्री पूजा भट्ट ने आज ट्वीट कर इस दुखद खबर को लोगों के साथ शेयर किया. बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मस्तिष्क संबंधी विकार से पीड़ित फराज को आईसीयू वॉर्ड में रखा गया था.

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने फराज के निधन की खबर को शेयर करते हुए लिखा, "बेहद भारी दिल के साथ मैं आपको सूचित करती हूं कि फराज खान इस दुनिया को छोड़ गए एक बेहतर जगह के लिए. उन सभी का आभार जिन्होंने मदद के समय सहयोग दिया. कृपया उनके परिवार को अपनी दुआओं में याद रखें. वो हमारे दिल में वो जगह छोड़ गए हैं जिसे कोई दूसरा नहीं भर सकता. "

ये भी पढ़ें: Faraaz Khan Gets Help From Salman Khan: फराज खान की ट्रीटमेंट का खर्च उठाएंगे सलमान खान, गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं एक्टर

आपको बता दें कि फराज फिल्म मेहंदी  (1998), फरेब  (1996), दुल्हन बनू मैं तेरी (1999) और चंद बुझ गया (2005) समेत अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं. कुछ ही दिनों पहले एक्टर के भाई फह्मान खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि उनके उपचार के लिए आर्थिक रूप से मदद करें. इसके बाद कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि सलमान खान ने फराज की स्वास्थ का जायजा लेते हुए उनके अस्पताल का खर्च उठाने का फैसला किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).