बिग बॉस 13 के असीम रियाज की चमकी किस्मत, जैकलीन फर्नांडिज के साथ म्यूजिक Video में आएंगे नजर!
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' को असीम रियाज भले ही जीत नहीं पाए लेकिन अब इस शो से निकलने के बाद उनकी किस्मत भी एक नया मोड़ लेने जा रही है. असीम जल्द ही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे. मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है.
सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को असीम रियाज (Asim Riaz) भले ही जीत नहीं पाए लेकिन अब इस शो से निकलने के बाद उनकी किस्मत भी एक नया मोड़ लेने जा रही है. असीम जल्द ही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे. मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है. जैकलीन ने हाल ही में असीम के साथ अपना एक बूमरेंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में ये दोनों एक साथ पोज करते नजर आए थे.
मुंबई मिरर पर छपी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि असीम और जैकलीन के म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज के भूषण कुमार (Bhushan Kumar) प्रोड्यूस करेंगे और इसपर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने काम किया है. इसी के साथ इस म्यूजिक वीडियो के लिए नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी आवाज दी है. ये भी पढ़ें: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट असीम रियाज को देख क्रेजी हुए फैंस, मिलने के लिए किया चलती कार का पीछा (Video)
इस म्यूजिक वीडियो को राधिका राव और विनय सपरू मिलकर शूट करेंगे और शबीना खान इसकी कोरियोग्राफी कर रही हैं.
रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ये एक पारंपरिक फोक सॉन्ग होगा जिसे तनिष्क एक मॉडल टच दे रहे हैं. आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' के घर में असीम रियाज ने सभी का दिल जीता था. असीम शो के पहलर रनरअप बने तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने शो जीता.
असीम ने भले ही शो नहीं जीता लेकिन उनके फैंस ने उन्हें अपना विनर मानते हुए ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ की. अब इस शो के बाद असीम भी जल्द ही बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमका सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

