बॉलीवुड

सलमान के संग 12 साल बाद 'भारत' में दिखाई देंगें यह अभिनेता

टेलीविजन धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' से घर-घर में विभूति नारायण मिश्रा के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता आशिफ शेख सुपरस्टार सलमान खान के साथ आगामी फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगे.

सलमान के संग 12 साल बाद 'भारत' में दिखाई देंगें यह अभिनेता
(Photo Credits: Instagram)

बई: टेलीविजन धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' से घर-घर में विभूति नारायण मिश्रा के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता आशिफ शेख सुपरस्टार सलमान खान के साथ आगामी फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगे. फिल्म के अधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा गया, "'भाभी जी घर पर हैं' के जाने-माने कलाकार आशिफ शेख 12 साल के बाद सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं. अली अब्बास जफर, 'भारत'.

इससे पहले आशिफ और सलमान 'करण अर्जुन', 'बंधन', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'दिल ने जिसे अपना कहा' में काम कर चुके हैं. दोनों इससे पहले वर्ष 2006 की फिल्म 'शादी करके फंस गया यार' में नजर आए थे.

'भारत' में प्रियंका चोपड़ा, तब्बू, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. सलमान के साथ अब्बास की यह तीसरी फिल्म है. इससे पहले वह उनके साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं.

'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2018 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).