Bigg Boss की Arshi Khan को फैन ने किया Kiss, मुंबई एयरपोर्ट से वायरल हुआ Video
सेलिब्रिटीज का अक्सर ऐसे फैंस से सामना होता है जिनकी हरकतें देखकर वो हैरान और परेशान रह जाते हैं. टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक, इन सितारों ने अक्सर फैंस के साथ हुए अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को शेयर किया है.
Arshi Khan Kissed by Fan at Mumbai Airport: सेलिब्रिटीज का अक्सर ऐसे फैंस से सामना होता है जिनकी हरकतें देखकर वो हैरान और परेशान रह जाते हैं. टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक, इन सितारों ने अक्सर फैंस के साथ हुए अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को शेयर किया है. हाल ही में बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान (Arshi Khan) के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल (Viral) हो रहा जो काफी सुर्खियों में भी आ गया है.
अर्शी को बीते सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उनकी तस्वीरें खींचने के लिए मीडिया भी मौजूद थी. इस दौरान वहां मौजूद एक फैन सेल्फी लेने उनके पास पहुंचा और तस्वीर क्लिक करने के बाद अचानक उनके हाथ पर किस करके वहां से नौ दो ग्यारह हो गया. फैन की इस हरकत को देखकर एक्ट्रेस दंग रह गईं.
View this post on Instagram
इस पूरी घटना को देखकर मीडियाकर्मी भी दंग रह गए और कहा, "ये क्या हो गया मैडम?" इसपर अर्शी बात को वहीं खत्म करते हुए कहती हैं, "चलो चलो, जल्दी चलो." अर्शी यहां ब्लैक सूट में काला चश्मा लगाई हुई नजर आईं. इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी इसपर काफी चर्चा कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

