दिहाड़ी मजदूरों के लिए फंड जुटाने के लिए वर्चुअल डेट पर जाएंगे अर्जुन कपूर

कोविड-19 राहत कोष में योगदान देने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के लिए फंड जुटाने के लिए वर्चुअल डेट पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

अर्जुन कपूर (Photo Credits: IANS)

मुंबई: कोविड-19 (Coronavirus) राहत कोष में योगदान देने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के लिए फंड जुटाने के लिए वर्चुअल डेट पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बारे में अभिनेता ने कहा, "हमारे देश में ऐसे लोगों का एक वर्ग है, जो इस संकट के दौरान अपनी आजीविका खो चुके हैं और उन्हें अपने और अपने परिवारों को पालने के लिए मदद की बहुत जरूरत है. मैं दिहाड़ी मजदूरों की बात कर रहा हूं, जैसे- आपके पसंदीदा चाट वाले भईया, भवन-निर्माण श्रमिक, कुली, धोबी, रिक्शा चालक और कई अन्य लोग. लॉकडाउन का मतलब है कि वे बाहर नहीं जा सकते हैं और अपनी जीविका के लिए कुछ नहीं कर सकते हैं."

अभिनेता के साथ वर्चुअल डेट पर जाने का मौका पांच लोगों को मिलेगा. यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मुंडवाया अपना सिर? एक्टर का ये लुक देखकर मची खलबली

उन्होंने आगे कहा, "इस नेक कार्य में योगदान देने के लिए आगे आने वाले लोगों का विशेष धन्यवाद. मैं 11 अप्रैल को 5 विजेताओं के साथ मीटिंग और बातचीत करूंगा और उसी रात हम सभी एक वीडियो चैट करेंगे. मैं आपको जानने की कोशिश करुंगा, आपके साथ मस्ती मजाक करुंगा, आपके साथ भोजन करुंगा. आइए एक साथ मिलकर गंभीर जरूरतमंदों की मदद करें." अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर ऑनलाइन फंडिंग प्लेटफॉर्म 'फैनकाइंड' के जरिए फंड जुटा रहे है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\