COVID-19: अर्जुन कपूर ने मास्क पहनकर फैंस के लिए पेश की मिसाल, कहा- नए कानून का पालन करना है जरूरी
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को मध्य नजर रखते हुए मुंबई महानगरपालिका ने आदेश जारी किया कि किसी भी जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं नागरिकों को मास्क पहनना अनिवार्य है
Coronavirus in India: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को मध्य नजर रखते हुए मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) ने आदेश जारी किया कि किसी भी जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं नागरिकों को मास्क पहनना अनिवार्य है. इस आदेश का पालन न करने वाले व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है और साथ ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. बीएमसी (BMC) द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद अब बॉलीवुड भी आदेश का पालन करके अपने फैंस को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं. फोटो को देखकर लगता है अर्जुन कहीं जा रहे थे जिसके ठीक पहले उनकी एक तस्वीर ली की गई है. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करके लिखा, "यह है नया नॉर्मल. मास्क मस्त है क्योंकि मास्क मस्ट है !!! मुंबई करो हमें यह नया रूल समझना होगा और इसका पालन करना होगा."
ये भी पढ़ें: दिहाड़ी मजदूरों के लिए फंड जुटाने के लिए वर्चुअल डेट पर जाएंगे अर्जुन कपूर
अर्जुन ने अपने इस पोस्ट में मुंबई महानगरपालिका, मुख्यमंत्री कार्यालय, और आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) को टैग किया है. अर्जुन की फोटो को टेंस के काफी लाइफ पर कमेंट मिले हैं और साथ ही उनके इस कदम की लोक प्रशंसा भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

