बॉलीवुड

सलमान खान इस वजह से फिल्मों में नहीं करते हैं Kiss, भाई अरबाज खान ने किया खुलासा

सलमान खान (Salman Khan) ने आज तक अपनी किसी भी फिल्म में किस सीन नहीं दिया है. हाल ही में सलमान अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) के साथ 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show) के सेट पहुंचे थे.

सलमान खान इस वजह से फिल्मों में नहीं करते हैं Kiss, भाई अरबाज खान ने किया खुलासा
सलमान खान (Photo Credits: Facebook)

सलमान खान (Salman Khan) ने आज तक अपनी किसी भी फिल्म में किस सीन (Kiss Scene) नहीं दिया है. हाल ही में सलमान अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) के साथ 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show) के सेट पहुंचे थे. साथ ही सलमान के दोनों भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) भी उनके साथ थे. इस एपिसोड के टेलिकास्ट से पहले एक प्रोमो जारी किया गया है. प्रोमो में कपिल शर्मा सलमान खान से पूछते हैं कि वह नई हिरोइन्स के साथ कितने कम्फर्टेबल हैं. इसका जवाब देते हुए सलमान खान कहते हैं कि, "देखो किस तो मैं करता नहीं स्क्रीन पे तो मुझे कोई फर्क पड़ता नहीं."

इसके आगे अरबाज खान कहते हैं कि, " वो इतना कर लेते हैं ऑफ-स्क्रीन कि ऑन-स्क्रीन जरुरत ही नहीं पड़ती." इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. इससे पहले द हिन्दू को दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि उन्होंने किसी अभिनेत्री को किस नहीं किया है क्योंकि उन्हें अजीब लगता है. सलमान ने कहा था कि, "हमारा पूरा परिवार अंग्रेजी फिल्में देखता है. जब हीरो हिरोइन को किस करता था, तब हमें अजीब लगता था और हम कुछ और बात करने लगते थे. वो चीज मेरे दिमाग में बैठी हुई है और इसलिए आज तक मैंने बड़े पर्दे पर किस नहीं किया है."

यह भी पढ़ें:- कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलने पहुंचे सलमान खान, किया ऐसा काम, वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी अहम भूमिका में हैं. अली अब्बास जफर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2019 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).