अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, गुनाह की ये दुनिया कर देगी हैरान
पाताल लोक में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी, गुल पनाग समेत कई अन्य दमदार कलाकार नजर आने जा रहे हैं. इसका ट्रेलर आपके रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स में बने वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) को लेकर एक काफी समय से चर्चा चल रही थी. ऐसे में अब इसका दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. अनुष्का इस वेब सीरीज से बतौर प्रोड्यूसर ही जुड़ी हैं. लेकिन इस वेब सीरीज की कास्ट मानो कमाल करने को तैयार खड़ी है. इस दुनिया में मौजूद लोगों के बीच में ही स्वर्गलोक, धरती लोक और पाताल लोक की कल्पना के साथ एक क्राइम ड्रामा लोगों के सामने पेश किया जा रहा है. जो अमेज़न प्राइम पर 15 मई से स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद रहेगा.
पाताल लोक में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी, गुल पनाग समेत कई अन्य दमदार कलाकार नजर आने जा रहे हैं. इसका ट्रेलर आपके रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है. वेब सीरीज के ट्रेलर में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलती दिखाई दे रही हैं. तो वहीं इसके डायलॉग भी काफी इम्प्रेसिव लग रहें हैं. शो में नीरज के जर्नलिस्ट के रोल में नजर आने जा रहे हैं जबकि जयदीप एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने जा रहे हैं. तो वहीं अभिषेक बनर्जी एक क्रिमिनल के रोल में नजर आने जा रहे हैं.
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी ये वेब सीरीज सुदीप शर्मा की बुक पर आधारित है. शो का नाम लोगों में काफी उत्सुकता जगा रहा था. लेकिन अब ट्रेलर सामने आने से इस क्राइम ड्रामा को लेकर काफी चीजें साफ हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

