Anushka Sharma Pregnant: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, क्रिकेटर ने ट्वीट कर दी बड़ी खुशखबरी
विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया पर बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. अनुष्का गर्भवती हैं और आनेवाली जनवरी, 2021 में वो बच्चे को जन्म देंगी. विराट ने अनुष्का संग अपनी बेहद प्यारी फोटो पोस्ट करते हुए ये जानकारी अपने फैंस को दी है.
Anushka Sharma-Virat Kohli to become Parents soon: विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया पर बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. अनुष्का गर्भवती हैं और आनेवाली जनवरी, 2021 में वो बच्चे को जन्म देंगी. विराट ने अनुष्का संग अपनी बेहद प्यारी फोटो पोस्ट करते हुए ये जानकारी अपने फैंस को दी है.
विराट ने ट्विटर पर लिखा, "और फिर, हम तीन हो गए! जनवरी, 2021 में आया रहे हैं." इस खुशखबरी को पढ़ते ही फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया.
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
हाल ही में भारतीय टीम के ऑल राउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने बेटे को जन्म दिया है. इसके बाद से ही लोग विराट को ये कहकर ट्रोल कर रहे थे कि वो खुशखबरी कब देने वाले हैं.
इसके बाद आज आखिरकार विराट ने अपने शुभचिंतकों को इसकी जानकारी दे दी है. बताते चलें कि अनुष्का और विराट ने एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन करके 11 दिसंबर, 2017 को इटली के लोक कोमो स्थित खूबसूरत लोकेशन पर शादी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

