इस वजह से अनुष्का शर्मा से नाराज हुए बिग बी

बिग बी ने ट्विटर पर इस बात को लेकर अपनी निराशा जताई

अनुष्का से नाराज हुए बिग-बी (Photo Credits : Facebook)

मुंबई : 1 मई को अनुष्का ने अपना तीसवां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर वे अपने पति विराट कोहली के साथ बेंगलुरु में मौजूद थी. शादी के बाद अनुष्का का यह पहला जन्मदिन था तो जाहिर सी बात है कि वे ज्यादा से जायदा समय विराट के साथ बिताना चाहती होगी. जहां बर्थ-डे से एक दिन पहले उन्हें और विराट को एक मूवी के लिए जाते देखा गया था, वहीं जन्मदिन की रात आर.सी.बी और मुंबई के आई.पी.एल मैच के दौरान वे अपने पति के लिए चीयर करती नजर आई. विराट की टीम आर.सी.बी ने यह मैच जीता और इस तरह अनुष्का के लिए जन्मदिन यादगार बन गया पर जाने-अनजाने में उनसे एक भूल हो गई जो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को बिल्कुल भी रास नहीं आई.

दरअसल बिग बी ने उन्हें एक टेक्स्ट मैसेज द्वारा बर्थडे विश किया था पर अनुष्का ने उनके मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं किया. इस बात को लेकर अमिताभ ने निराशा जताते हुए यह ट्वीट किया," अनुष्का.... मैं अमिताभ बच्चन...... 1 मई को मैंने एस.एम.एस द्वारा विश किया था....कोई जवाब नहीं आया......जब चेक किया तो उन्होंने बोला की आपने नंबर बदल लिया है....मैंने दोबारा ग्रीटिंग्स भेजी......ढेर सारा प्यार...कल रात आई.पी.एल मैच के दौरान आप बहुत खूबसूरत लग रही थी."

अनुष्का ने बिग-बी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा , " सर, मेरा बर्थ-डे याद रखने के लिए और मुझे विश करने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया !( यह ट्वीट करते हुए मैं आपके एस.एम.एस का भी रिप्लाई कर रही हूं.)"

वैसे यह पहली बार नहीं हैं जब किसी के न रिप्लाई करने से बिग-बी को गुस्सा आया हो. इससे पहले भी जब सोनम कपूर और रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर उनके विश का रिप्लाई नहीं किया था तब भी अमिताभ ने निराशा जताई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड