Anushka Sharma और Virat Kohli ने कोरोना मरीजों के लिए जुटाए 3.6 करोड़ रूपए, इतने पैसे जमा करने का है टारगेट

बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा और उनेक पति विराट कोहली कोरोना मरीजों की सहायता के लिए पैसे इकठ्ठा करते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि ऑनलाइन फंड रेसर की मदद से वो 7 करोड़ रूपए की धनराशि जमा करने का उद्देश रखते हैं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जुटाए पैसे (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनेक पति विराट कोहली (Virat Kohli) कोरोना मरीजों की सहायता के लिए पैसे इकठ्ठा करते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि ऑनलाइन फंड रेसर की मदद से वो 7 करोड़ रूपए की धनराशि जमा करने का उद्देश रखते हैं. आज अनुष्का ने खुशखबरी सुनाते हुए बताया कि उन्होंने अब तक अपनी इस मुहीम के जरिए 3.6 करोड़ रूपए यानी कि तय धनराशि का आधा पैसा जमा कर लियाहै.

अनुष्का ने अपने फैंस और इसमें योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा, "उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने अब तक योगदान दिया है. आप सभी के कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए धन्यवाद. हमने आधा रास्ता तय कर लिया है, इसी तरह से बढ़ते रहें." अनुष्का 'एक्ट ग्रांट्स' और 'किटो' फंड रेसर की मदद से पैसे कमा कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli-Anushka Sharma COVID-19 राहत कोष के लिए जुटा रहे हैं पैसे, Video शेयर कर की मदद की अपील

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने अपनी ओर से इस फंड रेसर के लिए 2 करोड़ रुपयों का दान दिया है. इन पैसों की मदद से वो जरुरतमंदों को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, दवाइयां और अन्य सुविधाएं मुहैया करने पर काम करेंगे.

हाल ही में आईपीएल 2021 को रद्द करने की घोषणा की गई जिसके बाद विराट अनुष्का के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में जुट गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड