बॉलीवुड

अनुपम खेर ट्विट्ट के जरिए विक्की कौशल का 'कलाकारों की दुनिया' में किया स्वागत

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) देखने के बाद 'कलाकारों की दुनिया' में उनका स्वागत किया है.

अनुपम खेर ट्विट्ट के जरिए विक्की कौशल का 'कलाकारों की दुनिया' में किया स्वागत
अनुपम खेर और विक्की कौशल (Photo Credit- Facebook & Instagram)

मुंबई:  दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) देखने के बाद 'कलाकारों की दुनिया' में उनका स्वागत किया है. अनुपम ने सोमवार को ट्वीट किया, "कलाकारों की दुनिया में स्वागत है.

'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में आपका काम शानदार है. वास्तविक, प्रभावशाली और एक परफॉर्मर." अनुपम ने आगे कहा, "आप जितना ज्यादा अपने काम को मुश्किल बनाते हैं, उतना ही ज्यादा सीखने को मिलता है. हमेशा प्यार और शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें: ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर अनुपम खेर ने दिया बयान, कहा- फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं

फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam) भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).