अनिल कपूर ने पीएम मोदी की तारीफों के बांधें पुल, कहा- किसी को इतनी मेहनत करते नहीं देखा
बॉलीवुड कलाकर अनिल कपूर का प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर काफी खास रहा. उनका ऐसा मानना है कि ऐसा होना उनकी किस्मत में लिखा था और यह काफी प्रेरणादायक रहा...
मुंबई: बॉलीवुड कलाकर अनिल कपूर (Anil Kapoor) का प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर काफी खास रहा. उनका ऐसा मानना है कि ऐसा होना उनकी किस्मत में लिखा था और यह काफी प्रेरणादायक रहा. अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री से हुए अपनी खास मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई सालों से उनसे मिलने का इंतजार था, हालांकि ऐसा कभी हो नहीं पाया.
उन्होंने कहा कि चूंकि किस्मत में लिखा था शायद इस वजह से इस बार उनका यह इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार मोदी जी से उनके मिलने का ख्वाब पूरा हो गया. अपने इस अनुभव के बारे में बताते हुए अनिल कपूर कहते हैं कि उनका व्यक्तित्व वाकई में काफी प्रेरणादायक है. वह मोदी जी से इस कदर प्रभावित हुए कि आखिरकार उन्होंने ऐसा कह ही डाला कि शायद ही आज तक उनकी मुलाकात ऐसे किसी शख्सियत से हुई जो देश के लिए इस हद तक कड़ी मेहनत करते हैं.
यह भी पढ़ें: पिता और बेटी की जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर ने इस वजह से चुनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’
नरेंद्र मोदी को अगली बार प्रधानमंत्री बनना चाहिए या नहीं, के सवाल पर बॉलीवुड के इस अनुभवी कलाकार ने कहा कि यह सभी के लिए देखने वाली बात है कि अगले चुनाव में क्या होता है या किस तरह के परिणाम आते हैं, लेकिन अभी इस मंच पर खड़े होकर राजनीति के बारे में चर्चा न ही करें तो बेहतर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2019 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

