बॉलीवुड

फैन्स को नहीं पसंद आया आनंद आहूजा का ड्रेसिंग सेंस, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

बॉलीवुड के सितारों के साथ कई फैन्स ने भी सोनम और आनंद को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर बहुत से पोस्ट किए. इन पोस्ट्स के अलावा कुछ लोग आनंद आहूजा को ट्रोल करते हुए भी नजर आए.

फैन्स को नहीं पसंद आया आनंद आहूजा का ड्रेसिंग सेंस, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल
सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Photo Credits : Yogen Shah)

मुंबई: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हर जगह सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की चर्चा हो रही थी. 8 मई को ये दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. बॉलीवुड के सितारों के साथ कई फैन्स ने भी सोनम और आनंद को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर बहुत से पोस्ट किए. इन पोस्ट्स के अलावा कुछ लोग आनंद आहूजा को ट्रोल करते हुए भी नजर आए. 8 मई की रात को ही इस जोड़े की शादी का रिसेप्शन भी रखा गया था. इस जश्न में बॉलीवुड के कई सितारें शरीक हुए. इस मौके पर सोनम और आनंद एक साथ बहुत अच्छे लग रहे थे. जहां सोनम ने अनामिका खन्ना का डिज़ाइनर लहंगा पहना था वहीं आनंद आहूजा डार्क कलर की मोनोक्रोम शेरवानी में नजर आए थे.

रिसेप्शन में सोनम के पति आनंद आहूजा वैसे तो बहुत स्टाइलिश लग रहे थे पर सोशल मीडिया यूजर्स को उनके शूज कुछ ज्यादा पसंद नहीं आए. दरअसल, उन्होंने शेरवानी के साथ सफेद रंग के स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे. इस बात से लोग कुछ हैरान दिखें और आनंद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल लिया.

ट्विटर पर एक व्यक्ति ने लिखा," जो शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने वो आनंद आहूजा."

एक और व्यक्ति ने लिखा ,"आनंद आहूजा ट्रेनर शूज पहनकर अपने रिसेप्शन में पहुंचे. क्या वो वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे ?"

एक ट्विटर यूजर द्वारा यह भी लिखा गया कि, " मुझे सोनम की शादी की सभी तस्वीरें पसंद आ रही थी जब तक मैंने आनंद आहूजा की वो तस्वीर नहीं देखी थी जिसमें उन्होंने अपने रिसेप्शन में स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे."

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे को 2 साल से डेट कर रहे थे और 8 मई को इन दोनों की शादी मुंबई में सिख रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2018 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).