सरोद वादक अमजद अली खान ने कहा- अमिताभ बच्चन के आचरण की हम सराहना करते हैं
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से पहले दिग्गज सरोद वादक अमजद अली खान ने अपने बेटों अमान और अयान के साथ मिलकर लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर एक संगीतमय प्रस्तुति दी. इस आगामी एपिसोड की शूटिंग के लिए इन तीनों संगीतज्ञों ने राग हरिवंश कल्याण शीर्षक वाले एक विशेष राग का प्रस्तुतिकरण किया जिसे बिग बी के दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में तैयार किया है.
शुक्रवार को मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के जन्मदिन से पहले दिग्गज सरोद वादक अमजद अली खान (Amjad Ali Khan) ने अपने बेटों अमान और अयान के साथ मिलकर लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के सेट पर एक संगीतमय प्रस्तुति दी. इस आगामी एपिसोड की शूटिंग के लिए इन तीनों संगीतज्ञों ने राग हरिवंश कल्याण शीर्षक वाले एक विशेष राग का प्रस्तुतिकरण किया जिसे बिग बी के दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में तैयार किया है.
इस विशेष राग का प्रस्तुतिकरण अमिताभ बच्चन के समक्ष करने से पहले अमजद अली खान ने कहा, "हमने देखा है कि किस तरह से अमित जी ने निस्वार्थ भाव से अथाह प्रेम और सम्मान के साथ अपने माता-पिता की सेवा उनकी आखिरी सांस तक की है, इसलिए हम जानते थे कि इस संगीतमय प्रस्तुति को अपने पिता को समर्पित करके वह कितने खुश होंगे."
इस दिग्गज संगीतज्ञ ने यह भी कहा, "जिस तरीके से वह अपने आपको पेश करते हैं और जिस तरह के लफ्जों का वह इस्तेमाल करते हैं, उसकी हम सराहना करते हैं." अमिताभ बच्चन के इस बर्थडे स्पेशल एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार को सोनी टीवी पर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

