बॉलीवुड

Jaya Bachchan के मांग में सिंदूर भरते Amitabh Bachchan की ये खूबसूरत फोटो आई सामने, शादी की सालगिरह पर बिग बी ने किया शेयर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की आज 48वीं सालगिरह है. फिल्म 'जंजीर' की सलफता के बाद अमिताभ जया को लेकर लंदन ट्रिप पर जाना चाहते हैं.

Jaya Bachchan के मांग में सिंदूर भरते Amitabh Bachchan की ये खूबसूरत फोटो आई सामने, शादी की सालगिरह पर बिग बी ने किया शेयर
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन (Photo Credits: Instagram)

Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan Wedding Anniversary: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की आज 48वीं सालगिरह है. फिल्म 'जंजीर' की सलफता के बाद अमिताभ जया को लेकर लंदन ट्रिप पर जाना चाहते हैं. हालांकि जब उन्होंने ये बात अपने बाबूजी (हरिवंशराय बच्चन) की बताई तो उन्होंने कहा कि लंदन जाने से पहले वें जया से शादी कर लें. इसके बाद आज ही दिन बिग बी ने जया बच्चन की मांग में सिंदूर भरकर उनके साथ जीने और मरने की कसमें खाई.

अमिताभ बच्चन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो पोस्ट करते हुए जया बच्चन को वेडिंग एनिवर्सरी पर बधाई दी है. बिग बी ने इस यादगार फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "3 जून, 1973. हमारी एनिवर्सरी पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

इस फोटो को देखने के बाद इसपर भूमि पेडनेकर, राहुल देव, शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बासु, नेहा धूपिया और मनीष पॉल समेत कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए उन्हें शादी की सालगिरह पर बधाई दी है. महानायक अपने इस स्पेशल दिन को अपने घर पर ही परिवार के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं.

बात करें वर्कफ्रंट की तो बिग बी जल्द ही अपने हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन लेकर आ रहे हैं. इसी के साथ वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).