बॉलीवुड

फिल्मों का चयन करने में रणबीर कपूर की मदद करना चाहता हैं बॉलीवुड का यह बड़ा सितारा

रणबीर कपूर का अभी तक का करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. अब बॉलीवुड का यह बड़ा सितारा रणबीर कपूर की मदद करना चाहता हैं

फिल्मों का चयन करने में रणबीर कपूर की मदद करना चाहता हैं बॉलीवुड का यह बड़ा सितारा
रणबीर कपूर (Photo Credits : Instagram)

रणबीर कपूर का अभी तक का करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. रणबीर की पहली फिल्म 'सावरियां' ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी पर रणबीर के अभिनय को काफी सराहा गया था. इसके बाद जहां रणबीर ने 'बचना ए हसीनों', ' ये जवानी है दीवानी' और 'बर्फी' जैसी हिट फिल्में दी, वहीं उनकी कुछ फिल्में जैसे कि 'बेशरम' और 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरी थी. 2016 में आई करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था पर 2017 में आई 'जग्गा जासूस' ‪ऑडियंस को थिएटर तक खीचने में असफल रही थी.

अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान रणबीर कपूर की मदद करना चाहते हैं. डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर रणबीर की फिल्मों का चयन करने में सहायता करना चाहते हैं. डीएनए के सूत्रों के अनुसार, "रणबीर ने अभी तक काफी अलग प्रकार की फिल्मों का चयन किया है. भले ही वो 'बर्फी' जैसी हिट फिल्म हो या 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फ्लॉप फिल्म हो, रणबीर कभी भी रिस्क लेने से नहीं डरते हैं. आमिर को उनकी यह बात काफी अच्छी लगती है." इस रिपोर्ट के अनुसार आमिर ने रणबीर को मजाक में यह भी कहा कि वह उनकी स्क्रिप्ट्स पढ़कर उनको फिल्म्स चूज करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही आमिर यह भी चाहते हैं कि रणबीर उनकी नसीहत को गंभीरता से ले.

वैसे अब रणबीर की झोली में 'संजू', 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' जैसी बड़ी फिल्में हैं जिनसे उनको काफी उम्मीदें भी होगी. अब रणबीर आमिर की मदद लेते हैं या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा पर अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके करियर के लिए यह काफी अच्छा साबित हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).