आलिया भट्ट ने न्यू हेयर कट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, देखें तस्वीर
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रविवार को अपने कटे बालों की तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि उनके बाल काटने का यह काम उनके एक 'मल्टी-टैलेंटेड' प्रियजन ने किया है. आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा हां, मेरे बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रियजन के कारण मैं घर पर अपने बाल कटवा सकी हूं, जो उस हर वक्त मेरे साथ मौजूूद रहता है, जब मुझे इसकी जरूरत पड़ती है.
मुंबई, 17 मई: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रविवार को अपने कटे बालों की तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि उनके बाल काटने का यह काम उनके एक 'मल्टी-टैलेंटेड' प्रियजन ने किया है. आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हां, मेरे बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रियजन के कारण मैं घर पर अपने बाल कटवा सकी हूं, जो उस हर वक्त मेरे साथ मौजूूद रहता है, जब मुझे इसकी जरूरत पड़ती है."
आलिया के इस कैप्शन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उनके बाल रणबीर कपूर ने काटे हैं. एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की : "क्या वह प्रियजन रणबीर है?" एक अन्य ने लिखा : "हम सभी आपके प्रियजन के बारे में अधिक जानना चाहते हैं."
अपने छोटे बालों को फ्लॉन्ट करने के अलावा, आलिया ने यह भी साझा किया कि लॉकडाउन के दौरान वह सही काम करने और खाने से "मजबूत" और पहले से ही अधिक "फिट" हो गई हैं.
उन्होंने कहा, "60 दिनों के बाद - ज्यादा मजबूत, फिट, रस्सी कूदने में बेहतर, पुशअप्स में बेहतर, दौड़ने के लिए अधिक जुनूनी, सही खाने के लिए सुपर जुनूनी और अगली चुनौती पर वापस आने के लिए इंतजार कर रही हूं." काम के मोर्चे पर बात करें तो आलिया भट्ट रणबीर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

