फिल्म 'संजू' के साथ अक्षय कुमार की 'गोल्ड' का भी है कुछ कनेक्शन ?
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होने जा रही हैं. दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर का काफी पसंद आया है और वे 'संजू' को देखने के लिए काफी उत्सुक भी हैं. वैसे यह खबर पढ़कर उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होने जा रही है. दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर का काफी पसंद आया है और वे 'संजू' को देखने के लिए काफी उत्सुक भी हैं. वैसे यह खबर पढ़कर उनकी उत्सुकता दोगुनी हो जाएगी क्योंकि उनको 29 जून को इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर भी देखने को मिलेगा. जी हां, सिनेमाघरों में 'गोल्ड' का ट्रेलर 29 जून को ही रिलीज किया जाएगा. फिल्म 'गोल्ड' के कुछ पोस्टर्स और टीजर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिन्होंने ऑडियंस को काफी प्रभावित भी किया है.
गुरुवार को ही अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर जारी किया था. पोस्टर शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा था कि, "एक सपना जिसने हमारे देश को एकजुट किया. इस सपने की शुरआत सन 1936 में हुई थी और इसे पूरा होने के लिए 12 साल लगे." पोस्टर में अक्षय कुमार के पीछे पूरी हॉकी टीम खड़ी है जिसने स्वतंत्र भारत के लिए हॉकी में पहला स्वर्ण पदक जीता था.
इस फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. 'गोल्ड' से वह फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. रीमा कागती ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 'गोल्ड' को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

