अक्षय कुमार या जॉन अब्राहम, जानें कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस की जंग
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दोनों ही फिल्में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दोनों ही फिल्में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस की इस जंग में इन दोनों सितारों में से कौन विजयी होगा. ये दोनों ही फिल्में लगभग 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई हैं. इसके बावजूद ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो अक्षय कुमार की 'गोल्ड' जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' को पछाड़ने में सफल हो सकती है. बॉलीवुड हंगामा
की एक खबर के अनुसार फिल्म 'गोल्ड' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 18 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 'सत्यमेव जयते' बुधवार को तकरीबन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है.
इससे पहले भी अक्षय कुमार की कई फिल्में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो चुकी हैं और इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी लेकिन इस बार जॉन अब्राहम भी उनको टक्कर देंगे. वैसे इन दोनों फिल्मों के रिव्यूज हम पहले ही आप लिए पेश कर चुके हैं. जहां अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' हमें प्रभावित करने में सफल हुई वहीं जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने हमें निराश किया.
यहां पढ़ें फिल्म 'गोल्ड' का रिव्यू :- Gold Film Review: देशभक्ति के जज्बे से भरी है ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, मस्तीभरा है अक्षय कुमार का अंदाज
फिल्म 'सत्यमेव जयते' सिंगल स्क्रीन ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब हो सकती है. इस फिल्म को सिर्फ एक मसाला एंटरटेनर के रूप में देखा जा सकता है. 'भ्रष्टाचार' जैसे मुद्दे को और गंभीरता के साथ दिखाने की जरुरत थी.
यहां पढ़ें फिल्म 'सत्यमेव जयते' का रिव्यू :- Satyamev Jayate Review : करप्शन के खिलाफ इस लड़ाई को दिया गया है मसालेदार टच, प्रभावित करने में असफल रही है जॉन अब्राहम की यह फिल्म
फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, अमित साध और कुनाल कपूर जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. वहीं फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम के साथ मनोज बाजपेयी और आयशा शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2018 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

