हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय कुमार ने दी ये गुड न्यूज, फैंस हो जाएंगे खुश

अक्षय से जब उनकी फिल्म हेरी फेरी 3 को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय ने कहा कि हम इसे शुरू करने को लेकर काम कर रहे हैं.

हेरा फेरी पोस्टर ( (Photo Credits: Instagram)

पिछले काफी समय अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की हिट फ्रंचाइजी हेरा फेरी (Hera Pheri 3) के तीसरे पार्ट को लेकर ख़बरें आती रही. लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है. लेकिन अब अक्षय कुमार के एक बयान के बाद माना जा रहा है कि हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. क्योंकि अक्षय ने ना तो इससे इंकार किया है और ना हामी भरी है. जिससे साफ होता है कि मेकर इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं.

मुंबई मिरर को दिए अपने एक इंटरव्यू में अक्षय से जब उनकी फिल्म हेरी फेरी 3 को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय ने कहा कि हम इसे शुरू करने को लेकर काम कर रहे हैं. ऐसे में साफ है कि हर कोई चाहता है कि एक बार फिर इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज दिया जाए. खबरों की माने तो अक्षय इस फिल्म में अपने उम्र के हिसाब से रोल निभायेंगे. क्योंकि स्क्रिप्ट में लिप नजर आएगा. इस फिल्म प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करने जा रहे हैं.

हालांकि अक्षय कुमार के साल 2020 का पूरा शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है. इस साल भी अक्की अपने 3 फिल्मों से धमाका मचाएंगे. ऐसे में जाहिर है अक्षय की ये हेरा फेरी के दर्शन साल 2021 में ही हो. वैसे अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में बिजी हैं. करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ संग अक्षय की ये फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi's Brother Aashirwad Scores Century: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका शतक, इंडिया ए स्टार बल्लेबाज ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Scorecard: दांबुला में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के सामने रखा 350 रनों का टारगेट, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Live Score Update: दांबुला में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND A vs AFG A, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड