बॉलीवुड

हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय कुमार ने दी ये गुड न्यूज, फैंस हो जाएंगे खुश

अक्षय से जब उनकी फिल्म हेरी फेरी 3 को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय ने कहा कि हम इसे शुरू करने को लेकर काम कर रहे हैं.

हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय कुमार ने दी ये गुड न्यूज, फैंस हो जाएंगे खुश
हेरा फेरी पोस्टर ( (Photo Credits: Instagram)

पिछले काफी समय अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की हिट फ्रंचाइजी हेरा फेरी (Hera Pheri 3) के तीसरे पार्ट को लेकर ख़बरें आती रही. लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है. लेकिन अब अक्षय कुमार के एक बयान के बाद माना जा रहा है कि हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. क्योंकि अक्षय ने ना तो इससे इंकार किया है और ना हामी भरी है. जिससे साफ होता है कि मेकर इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं.

मुंबई मिरर को दिए अपने एक इंटरव्यू में अक्षय से जब उनकी फिल्म हेरी फेरी 3 को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय ने कहा कि हम इसे शुरू करने को लेकर काम कर रहे हैं. ऐसे में साफ है कि हर कोई चाहता है कि एक बार फिर इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज दिया जाए. खबरों की माने तो अक्षय इस फिल्म में अपने उम्र के हिसाब से रोल निभायेंगे. क्योंकि स्क्रिप्ट में लिप नजर आएगा. इस फिल्म प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करने जा रहे हैं.

हालांकि अक्षय कुमार के साल 2020 का पूरा शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है. इस साल भी अक्की अपने 3 फिल्मों से धमाका मचाएंगे. ऐसे में जाहिर है अक्षय की ये हेरा फेरी के दर्शन साल 2021 में ही हो. वैसे अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में बिजी हैं. करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ संग अक्षय की ये फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).