बॉलीवुड

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का नया पोस्टर हुआ जारी, टीज़र होगा इस दिन रिलीज

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं. इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का नया पोस्टर हुआ जारी, टीज़र होगा इस दिन रिलीज
फिल्म '2.0' के पोस्टर्स (Photo Credits : Twitter)

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं. इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है. आज अक्षय कुमार ने खुद इन पोस्टर्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म का टीजर का रिलीज होगा. नए पोस्टर्स देख इस फिल्म के लिए आप और एक्साइटेड हो जाएंगे. अक्षय की फिल्म का टीज़र 13 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अक्षय विलेन का किरदार निभा रहे हैं. अभी से इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

अक्षय ने ट्वीट कर लिखा कि, " 2.0 के लिए तैयार हो जाएं. 13 सितंबर को 2.0 का टीज़र 3D में रिलीज किया जाएगा."

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है. '2.0' का निर्देशन शंकर ने किया है. कई दफा इस फिल्म की रिलीज की तारीख को पोस्टपोन किया जा चुका था पर आख़िरकार फाइनल रिलीज डेट सामने आ ही गई थी. यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. इस फिल्म का बजट तकरीबन 400 करोड़ बताया जा रहा है. लायका प्रोडक्शन्स और धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है.

अक्षय को हाल ही में फिल्म 'गोल्ड' में भी देखा गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2018 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).